मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:37 · नई दिल्ली संस्करण

कारोबारी ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या के बाद की खुदकुशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के जफराबाद इलाके में एक घर में चार शव मिलने का मामला सामने आया है। मृतकों में पति-पत्नी और 2 बच्चियां शामिल हैं। सभी को गोली लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि पति इसरार अहमद ने पत्नी और दोनों बच्चियों को गोली मारी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस की मानें तो इसरार का जींस पैंट बनाने का काम था, जिसमें उसे काफी घाटा हुआ था। हैरानी की बात यह है कि व्यापारी के दो बेटे भी घर के बाहर मौजूद थे, उन्हें व्यापारी ने कुछ नहीं किया। डीसीपी (नॉर्थ-ईस्ट) संजय कुमार सेन ने बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक 40 वर्षीय व्यवसायी ने पहले अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या की और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। दो बेटे बच गए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि उनका मुंबई में जींस का कारोबार है और उन्हें भारी नुकसान हो रहा था। आगे की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें