मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:19 · नई दिल्ली संस्करण

दिसम्बर तक दुनिया के सामने होगा योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट, मोदी कर सकते हैं लोकार्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

- अब भव्य आकार लेने लगा 331 करोड़ से बन रहा विंध्य कारिडोर- अहरौरा के गुलाबी पत्थरों पर राजस्थान की कारीगरी से स्वर्णिम आभा बिखेरेगा विंध्य कॉरिडोर- मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए सरकारी अमला सक्रियमीरजापुर। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। अब कॉरिडोर का भव्य एवं दिव्य स्वरूप आकार लेने को तैयार है। राजस्थान के 150 से अधिक श्रमिक व कारीगर दिन-रात कॉरिडोर को भव्यता प्रदान करने में जुटे हुए हैं। परिक्रमा पथ पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर निर्माणाधीन भव्य द्वार के पत्थरों पर की गई नक्काशी देखते ही बन रही है।आदिशक्ति जगत जननी मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर अब दिव्य और भव्य स्वरूप में आकार लेता दिख रहा है। कुल 130 पिलर पर बन रहे परिक्रमा पथ का निर्माण कार्य करीब पूरा होने को है। जल्द ही देवी का दरबार और अधिक भव्य स्वरूप में दिखाई देगा। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विंध्य कॉरिडोर निर्माण कराया जा रहा है। कॉरिडोर का निर्माण हो जाने के बाद यहां सुरक्षा व्यवस्था के साथ देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा स्नान व माता का दर्शन-पूजन करने में काफी सहूलियत होगी।विंध्य कॉरिडोर का निर्माण राजकीय निर्माण निगम करीब 331 करोड़ रुपये की लागत से करा रहा है। वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जनता को समर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी के दरबार को भव्य स्वरूप देने का काम शुरू किया था, जो अब अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए सरकारी अमला निरंतर निर्माण कार्यों की निगरानी करता आ रहा है। विंध्य कॉरिडोर को भव्य स्वरूप देने के लिए अहरौरा के गुलाबी पत्थरों का प्रयोग किया जा रहा है। इन पत्थरों को पहले राजस्थान भेजा जा रहा है, फिर वहां से तराशकर यहां लाने के बाद नक्काशीदार पत्थर कॉरिडोर में इस्तेमाल किए जा रहे हैं।मंदिर तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों में थाना कोतवाली, न्यू वीआईपी, पुरानी वीआईपी एवं पक्का घाट की गली पर भव्य द्वार तैयार किया जा रहा है। इसकी सुंदरता अब दिखने लगी है। कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण किया था और काम जल्द पूरा कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया था। वर्तमान में परिक्रमा पथ के तहत ए से लेकर डी ब्लॉक तक के प्रथम तल पर ग्रेनाइट लगाया जा रहा है। पक्का घाट मार्ग पर 35 फीट गलियों को चौड़ा करके सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। दोनों तरफ नालियों का निर्माण किया जा रहा है। मंदिर जाने वाली प्रमुख मार्ग पर बन रहे भव्य द्वार के पत्थरों पर की गई नक्काशी देखकर देखते ही रह जा रहे हैं। थाना कोतवाली मार्ग पर कुछ दूर तक सड़कों पर आरसीसी की ढलाई की गई है। हालांकि बीच में कहीं-कहीं छोड़ दिया गया है। नाली का निर्माण कार्य जारी है। मंदिर के पास ही दो लाख लीटर क्षमता का अंडरग्राउंड ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा। पिलर खड़े कर दिए गए हैं और निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा बिजली की अंडर ग्राउंड वायरिंग का काम होना बाकी है।उधर, मां विंध्यवासिनी मंदिर के चारों तरफ परिक्रमा पथ बनकर लगभग तैयार हो चुका है। फिनिशिंग का कार्य शेष है। संभावना जताई जा रही है कि शारदीय नवरात्र मेला तक विंध्य धाम का नया और भव्य स्वरूप देश-प्रदेश एवं दुनिया के सामने होगा।कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के सहायक अभियंता राजकुमार पांडेय ने बताया कि अब तक 130 खंभे तैयार हो चुके हैं और उस पर दो मंजिला परिक्रमा पथ आकार ले चुका है। इसके अलावा द्वितीय तल पर कार्य जारी है। प्रथम तल पर ग्रेनाइट कार्य एवं तृतीय तल पर पत्थरों के कार्य चल रहे हैं।सहायक परियोजना प्रबंधक वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विंध्य कॉरिडोर के परिक्रमा पथ का लगभग 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इस प्रोजेक्ट को दिसंबर माह तक पूरा करने का समय निर्धारित किया गया है, लेकिन उससे पहले ही लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि विंध्य कॉरिडोर का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अथवा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें