मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:05 · नई दिल्ली संस्करण

Diljeet Dosanjh-Nisha Bano controversy.

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

दिलजीत दोसांझ पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले इंटरनेशनल सिंगर एड शीरन के साथ दिलजीत की स्पेशल परफॉर्मेंस ने खूब वाहवाही लूटी थी। इस बीच, दिलजीत के बारे में एक खबर जो इस समय वायरल हो रही है, वह यह है कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली और उनका एक बेटा भी है। सिर्फ दिलजीत का ही नहीं पंजाबी सिंगर के साथ शादी की फोटो भी वायरल हुई थी। आखिरकार इस वायरल फोटो वाली सिंगर ने इस मामले में चुप्पी तोड़ दी है।जिस सिंगर के साथ दिलजीत की फोटो वायरल हुई थी उनका नाम निशा बानो है। निशा और दिलजीत की शादी की फोटो खूब वायरल हुई थी। निशा ने वायरल हो रही पोस्ट शेयर करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है कि कोई इस फोटो के बारे में मुझसे तो पूछे, लेकिन नहीं, उन लोगों ने तो मुझे किसी और की बीवी बता दिया है। अब ये फोटो वायरल हो रही है और मुझे कई लोग अपनी पोस्ट में टैग भी कर रहे हैं। लेकिन पंजाबियों को तो पता है कि मैं पत्नी हूं समीर माही की। लेकिन उन बॉलीवुड वालों को ये बात कौन समझाए। अपनी इस पोस्ट में निशा ने अपने सिंगर पति समीर माही को भी टैग किया है।ऐसे शब्दों में पंजाबी गायिका निशा बानो ने दी प्रतिक्रिया। माना जा रहा है कि दिलजीत और निशा की फोटो किसी शादी की नहीं बल्कि किसी इवेंट में ली गई है। दिलजीत की शादी की ये खबर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के एक पुराने इंटरव्यू की वजह से फैली। कियारा ने अपने इंटरव्यू में मजाक में कहा कि दिलजीत ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। इसके बाद लोगों ने मामले की जांच की तो उन्हें ये फोटो मिल गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें