ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान, 13 ई-रिक्शा जब्त

रांची। ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को जाकिर हुसैन पार्क में बिना रूट पास के ई-रिक्शा चलाने वाले के विरूद्ध जांच अभियान चलाया गया, जिसमें बिना रूट पास के कुल-13 ई-रिक्शा जब्त किये गये ।ट्रैफिक डीएसपी शिव प्रकाश कुमार, के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में कांके रोड में स्कूल बस के चालकों के विरूद्ध ड्रंकन टेस्ट अभियान चलाया गया, जिसमें जांच के दौरान कुल 12 स्कूल बस के ड्राईवर का ड्रंकन टेस्ट किया गया। ड्रंकन टेस्ट करने के दौरान केराली स्कूल का बस नंबर( जेएच 01एएम 4156 ) के चालक चापा महली का ड्रंक टेस्ट किये जाने पर पॉजिटिव पाया गया, जिसके विरूद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।साथ ही रेडियम चौक से जेल चौक, लालपुर चौक एवं डंगरा टोली चौक तक नो पार्किंग में खड़ा किये जाने वाले चार पहिया वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कई चार पहिया वाहनों को नो पार्किंग में खड़ा पाया गया, जिस पर अविलम्ब गाडी हटाने और नहीं हटाये जाने पर कानूनी कार्रवाई किये जाने संबंधी पम्पलेट चिपकाया गया । पम्पलेट चिपकाये जाने के बाद भी चार पहिया वाहन संख्या (सीजी 15 डीके 4397 ) और (जेएच-01- ई डब्लू 2231) नो पार्किंग स्थल से नहीं हटाया गया। इन दोनों वाहनों को टोईंग वेहिकल से टोईंग कर लालपुर यातायात थाना कानूनी कार्रवाई के लिए भेजा गया।





