झारखंड विधानसभा की कार्यवाही एक दिन पहले ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन गुरुवार को विपक्ष के हंगामे के कारण निर्धारित समय से एक दिन पहले ही विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दी गयी।विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने कहा कि लोकतंत्र की मर्यादा को बनाये रखने के लिए और जो बार-बार ऐसे सदन की कार्यवाही में व्यवधान पैदा किया जा रहा था। ऐसे में सदन की गरिमा को बचाये रखने के लिए अनिश्चितकाल के लिए सदन को स्थगित कर रहा हूं।उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा का सत्र 29 जुलाई से शुरू होकर पांच अगस्त तक आहूत था। इसमें छह दिन का कार्य दिवस था लेकिन एक दिन पहले ही स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।





