मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:37 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय में कोरिया से आए इंजीनियर सीख रहे हिंदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय में कोरिया से आए इंजीनियर सीख रहे हिंदी

रांची। झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय में सोमवार से पांच दिवसीय अंतरर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन प्रारंभ हुआ। इस कार्यशाला में कोरियाई कंपनी सैमसंग के 13 इंजीनियर कोरिया से प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए हैं। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य उन्हें हिंदी सीखना है, जिससे वे भारत तथा झारखण्ड के संस्कृतियों को जान समझ सकें। कार्यशाला की शुरुआत में विदेशी मेहमानों का आदिवासी परंपरा के अनुरूप स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केबी दास ने हर्ष जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विदेशों में हिंदी तथा भारतीय संस्कृति का सकारात्मक विस्तार होगा। साथ ही हमारे विद्यार्थियों के लिए रोजगार के नए अवसर भी आयेंगे। भारतीय संस्कृति को जानने के लिए प्रतिभागियों द्वारा झारखण्ड के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण भी किया जायेगा। इस दौरान टेंडम कक्षाओं का आयोजन भी किया जायेगा, जिसके माध्यम से भारतीय छात्र कोरियाई संस्कृति तथा कोरियाई छात्र भारतीय संस्कृति से परिचित हो सकेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें