मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:27 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड आदिवासी महोत्सव पर कल भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड आदिवासी महोत्सव पर कल भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी

रांची। झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024 को लेकर शुक्रवार काे 32 आदिवासी समुदायों द्वारा धुमकुड़िया भवन करम टोली चौक से बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान जेल चौक तक रीझ-रंग शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके मुख्य अतिथि के रूप में राज्य समन्वय समिति सह सांसद राज्यसभा शिबू सोरेन मेले में प्रदर्शनी शिविर, आदिवासी चित्रकार शिविर और आदिवासी व्यंजन स्टॉल का उद्घाटन करेंगे। वह शहीद वेदी पर पुष्प अर्पण करेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणसांस्कृतिक कार्यक्रम में मिज़ोरम, ओडिशा , उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ आदि अन्य राज्यों से कलाकार पारंपरिक आदिवासी नृत्य की अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगे।मेले में अखाड़ा दर्शन, आठ जनजातियों का गीत नृत्य और पद्मश्री मुकुंद नायक द्वारा नागपुरी गीत नृत्य, जननी झूमर, वर्षा लकड़ा और उनके समूह द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की ऐतिहासिक गाथा का कथात्मक संगीतमय नृत्य नाटिका, संथाली बैंड (आधुनिक संथाली गायन वादन गायिका शेरोन मरांडी) द्वारा प्रस्तुति, झारखंड झरोखा लोक कला वाद्य यंत्र एवं परिधान की प्रस्तुति दी जाएगी। परिवर्तन संस्था के आदिवासी दिव्यांगों बच्चों द्वारा ट्राइबल कल्चर इन फ्रेगमैन स्टाइलिश इन परिधान दर्शन एवं आश्रम विद्यालय के छात्र और छात्राओं के द्वारा चारित्रिक गुणों पर आधारित एक नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी।मेले में इस बार 12 पुस्तकों का लोकार्पण और वन अधिकार पट्टा का वितरण भी किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें