मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

BJP National President J. P. Nadda - Election meeting today

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

रायपुर

, । लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर सीट पर मतदान

के बाद रविवार से भाजपा के केंद्रीय नेताओं की चुनावी सभाएं शुरू हो गई

हैं। सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कांकेर में करीब 10.30 बजे

चुनावी सभा होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष

जेपी नड्डा आज सुबह 10.45 बजे सबसे पहले बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लोरमी

में भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में प्रचार करते हुए सभा को संबोधित

करेंगे। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष नड्डा दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के भिलाई में

12.30 बजे भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में प्रचार करते हुए सभा को

संबोधित करेंगे। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर लोकसभा के

चंदखुरी में भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में प्रचार करते हुए

सभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी 23 अप्रैल को

जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सक्ती और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के

धमतरी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

24 अप्रैल को प्रधानमंत्री की

सरगुजा लोकसभा के अंबिकापुर में सभा होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

22 अप्रैल को लोरमी, आरंग, भिलाई तथा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कांकेर

में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष

जे. पी. नड्डा विशाल आम सभा के रूप में रायपुर की जनता को संबोधित करेंगे

जहां लगभग 20 हजार की संख्या में जनसमूह के उपस्थित रहने की संभावना जताई

जा रही है। आम सभा हेतु भाजपा के वरिष्ठ नेताओं प्रदेश महामंत्री संजय

श्रीवास्तव , रायपुर लोकसभा प्रभारी संदीप शर्मा , लोकसभा संयोजक अशोक बजाज

सहित अन्य नेताओं ने चंद्रखूरी में प्रस्तावित सभा का निरीक्षण किया एवं

सभा हेतु व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आम सभा हेतु रायपुर लोकसभा अंर्तगत सभी

9 विधानसभाओं से पार्टी कार्यकर्ता सभास्थल चंद्रखूरी पहुंचेंगे। प्रभु

श्री राम के ननिहाल माता कौशल्या की पावन धरा से शाम 4 बजे राष्ट्रीय

अध्यक्ष लोकसभा चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल

के पक्ष में मतदान की अपील के साथ जनता को संबोधित करेंगे । आयोजित सभा

में प्रदेश के इस आम सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , उपमुख्यमंत्री

द्वय अरुण साव , विजय शर्मा रायपुर , कैबिनेट मंत्री और लोकसभा से भाजपा

प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल , मंत्री टंकराम वर्मा सहित लोकसभा क्षेत्र के

सभी विधायक एवं जिला अध्यक्ष गण राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के साथ

मंच साझा करेंगे।

उल्लेखनीय हो की भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय

अध्यक्ष नड्डा लगातार भारत के विभन्न लोकसभा क्षेत्रों का दौरा कर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार का लक्ष्य लेकर जनता से लगातार संवाद

स्थापित कर रहे हैं । केंद्र की भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं की चर्चा

कर वे लगातार जनता को साधने का प्रयास कर रहे हैं। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष

के आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है एवं रायपुर भाजपा के

कार्यकर्ता सभा को पूर्णतः भाजपा मय बनाने एवं भाजपा का माहौल बनाने

साज-सज्जा में जुट गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से लोकसभा चुनाव तक

कार्यकर्ता एक नई ऊर्जा के साथ चुनावी मैदान में पहले से भी अधिक जोश के

साथ मैदान में उतरेंगे ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें