मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्र करता रहा अनसुना, सुप्रीम कोर्ट ने दिया झारखंड को न्याय : विनोद पांडे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केंद्र करता रहा अनसुना, सुप्रीम कोर्ट ने दिया झारखंड को न्याय : विनोद पांडे

रांची। केंद्र सरकार पर झारखंड के बकाए एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने स्वागत किया है।झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने बुधवार काे कहा है कि लंबे संघर्ष के बाद आज ये दिन आया है, जब सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की जनता के हित में फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के प्रति वो आभार व्यक्त करते हैं। बकाया राशि को लेकर बार-बार केंद्र सरकार के पास गुहार लगाने के बावजूद उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने राज्य का हक अधिकार देने का काम किया।विनोद ने कहा कि शुरू से ही केंद्र सरकार राज्य के हिस्से का बकाया राशि देने में आनाकानी कर रही थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस बकाए राशि को लेकर देश के प्रधानमंत्री से लेकर गृह मंत्री तक से फरियाद लगाई थी लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से ना सिर्फ झारखंड, बल्कि दूसरे खनन वाले राज्यों को भी फायदा होगा। अब राज्य खनन वाली कंपनियों पर टैक्स लगा पाएगी। बकाया राशि के भुगतान से राज्य की विकास योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार प्रदेश की जनता के लिए और भी कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ करने की ओर कदम बढ़ा पाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें