मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:08 · नई दिल्ली संस्करण

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका, बठिंडा में प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका, बठिंडा में प्रदर्शन

चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की रिलीज को रोकने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में पहुंच गया है। मोहाली निवासी गुरिंदर सिंह और गुरमोहन सिंह ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर करके फिल्म पर रोक लगाने तथा सेंसर बोर्ड का सर्टीफिकेट रद्द किए जाने की मांग की है।याचिका में आरोप लगाया गया है की इस फिल्म में सिख समुदाय को गलत तरीके से दिखाया गया है। इसलिए न सिर्फ इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई जाए बल्कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को पास कर जो सर्टिफिकेट जारी किया है, उसे भी रद्द किया जाए। याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि इस फिल्म को रिलीज करने से पहले एक्सपर्ट्स का एक पैनल बनाया जाए, जिसमें एसजीपीसी के नुमाइंदों को शामिल किया जाए, जो पहले इस फिल्म को देखे और इसमें जो भी विवादित सीन हैं, उन्हे रिलीज से पहले हटाया जा सके। हाई कोर्ट में अभी इस याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया गया है।इसी दौरान कट्टरपंथी सांसद अमृतपाल के वकील इमान खारा ने भी एक याचिका दायर करके फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। इस बीच पंजाब के बठिंडा शहर में आज सिख समुदाय के लोगों ने एक थिएटर के बाहर प्रदर्शन किया। कहा गया है कि कंगना रनौत की यह फिल्म इसी थिएटर में लगाई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें