मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:37 · नई दिल्ली संस्करण

उपराष्ट्रपति चुनाव में गुलाम नबी हो सकते हैं विपक्ष के साझा प्रत्यासी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली । वर्तमान में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर देश में राजनीतिक सरगर्मियां शुरु हो गई हैं। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सबके बीच उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी तारीखों का ऐलान हो गया है। 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होंगे। इस समय सबसे बड़ा सवाल यह है कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार कौन होगा? क्या सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आम सहमति बनेगी या दोनों ओर से अलग-अलग उम्मीदवार उतारे जाएंगे।

इसको बीच दिल्ली की राजनीतिक गलियारों में एक खबर तैर रही है। सूत्रों ने बताया है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद विपक्ष के साझा उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि कुछ विपक्षी दलों ने उनके नाम का विरोध किया है। वहीं, कांग्रेस की ओर से अपने उम्मीदवार के नाम को लेकर विचार साझा नहीं किए गए हैं। पार्टी की ओर से यह बयान भी सामने आया है कि वह इस चुनाव के लिए किसी नाम का सुझाव नहीं देने जा रही है। उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस नेता मलिकार्जुन खड़गे से पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों की सर्वदलीय चर्चा के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा कि हमारा उम्मीदवार कौन होगा।

हालांकि यह बात भी सच है कि पिछले 2 दिनों से कांग्रेस आलाकमान जम्मू कश्मीर के नेताओं के साथ मैराथन बैठक कर रहा है। बैठक में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद भी शामिल हुए। खबर है कि गुलाम नबी आजाद को जम्मू कश्मीर में भी बड़ी भूमिका सौंपी जा सकती है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उन्हें उपराष्ट्रपति चुनाव में प्रत्याशी बनाने को लेकर हो रही है।

आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार का नाम तय करने के लिए इसी सप्ताह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। उपराष्ट्रपति का निर्वाचन संसद के दोनों सदनों के सदस्यों से मिलकर बनने वाले निर्वाचकगण द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति के अनुसार एकल संक्रमणीय मत द्वारा होता है और ऐसे निर्वाचन में मतदान गुप्त होता है। आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो इसमें राजग उम्मीदवार का पलड़ा भारी है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि बैठक से पहले उम्मीदवार के नाम पर आम सहमति बनाने के प्रयासों के तहत पार्टी की ओर से विपक्षी दलों से भी संपर्क साधा जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें