मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:19 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड में पहाड़ और सड़कें झेल रहीं मौसम का कहर, सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तराखंड में पहाड़ और सड़कें झेल रहीं मौसम का कहर, सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास

- मैदानी इलाकों में लोगों को राहत तो पर्वतीय इलाकों में डरा रहा मौसम- 10 सितंबर तक प्रदेश में भारी बारिश को लेकर माैसम विभाग का येलो अलर्टदेहरादून। उत्तराखंड में मानसूनी बारिश का दौर लगातार जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश से सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। दून में गुरुवार दोपहर से शाम तक झमाझम बारिश हुई। इस बीच कड़क धूप भी खिली। बारिश और मौसम परिवर्तन से मैदानी इलाकों में तो लोगों को राहत मिली लेकिन पर्वतीय इलाकों में लोगों की मुसीबत बढ़ती जा रही है।राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने 10 सितंबर तक प्रदेश भर में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। गर्जन के साथ आकाशीय बिजली भी चमकने का अनुमान है। वहीं लगातार हो रही बारिश की वजह से पहाड़ से मानो आफत बरस रहा है। कहीं पहाड़ से चट्टान टूटकर गिर रहा है तो कहीं मलबा आ जा रहा है। भूस्खलन से तो लोगों में भय व्याप्त है। वैसे आपदा प्रभावित राज्य उत्तराखंड में पहाड़ ही नहीं सड़कें भी मौसम का कहर झेल रही हैं, जो लोगों के लिए मुसीबत खड़ा कर रही हैं। ऐसे में सरकार व प्रशासन से लेकर आपदा परिचालन केंद्र और मौसम विभाग ने लाेगाें काे सावधानी बरतने की सलाह दी है।चार राजमार्ग समेत 53 मार्ग अवरुद्धलोक निर्माण विभाग उत्तराखंड की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश भर में गुरुवार को कुल 73 मार्ग अवरूद्ध हुए हैं। 61 मार्ग बुधवार के अवरूद्ध थे यानी कुल 134 अवरुद्ध मार्गों में से 81 मार्गों को गुरुवार को खोला गया है। शेष 53 मार्ग अवरुद्ध हैं। इसमें चार राजमार्ग, चार मुख्य जिला मार्ग, दो अन्य जिला मार्ग एवं 43 ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध हैं। अवरुद्ध मार्गों को खोलने के लिए कुल 47 मशीनें युद्ध स्तर पर कार्य कर रही हैं। लोक निर्माण विभाग मुख्यालय की ओर से अधिशासी अभियंताओं को अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलने के निर्देश दिए गए हैं और निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें