मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:45 · नई दिल्ली संस्करण

सब इंस्पेक्टर पर फ्लैट कब्जा करने का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुरादाबाद। महानगर के थाना मुगलपुरा क्षेत्र निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित फ्लैट पर अयोध्या में तैनात सब इंस्पेक्टर पर कब्जा करने का मामला में प्रकाश में आया है। बुजुर्ग महिला के अधिवक्ता बेटे ने पुलिस अधिकारियों व आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कर कहा कि सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में उनके मकान का आरोपित दरोगा ने 10 माह से न तो किराया दिया और न ही फ्लैट खाली किया। गुरुवार काे सीओ सिविल लाइंस ने बताया कि आरोपित पुलिस उपनिरीक्षक अयोध्या से भी बीते तीन माह से गायब हैं।मुगलपुरा के कानून गोयान निवासी नवनीत शमशेरी एडवोकेट ने बताया कि उनकी वृद्ध माता कुसुम शमशेरी का रामगंगा विहार स्थित ईडब्ल्यूएस में फ्लैट है। जो तीन-चार साल पूर्व बलिया निवासी दरोगा जितेंद्र कुमार ने किराए पर लिया था। उसमें दरोगा और उनका परिवार रहता था। दरोगा मुरादाबाद के सिविल लाइंस समेत अन्य थानों में तैनात रहे। इसके बाद उनका ट्रांसफर अयोध्या हो गया। करीब 10 माह पहले उनका परिवार ताला लगाकर गायब हो गया। शिकायतकर्ता अधिवक्ता का कहना है कि 10 माह बीत गए लेकिन दरोगा ने न तो फ्लैट खाली किया और न ही किराया दिया। दरोगा ने अपने मोबाइल नंबर भी बंद कर लिए हैं।मामले में सिविल लाइंस सर्किल के क्षेत्राधिकारी अर्पित कपूर ने बताया कि मकान पर कब्जे की शिकायत मिली है। दरोगा जितेंद्र कुमार वर्तमान में अयोध्या में तैनात हैं लेकिन वहां से भी तीन माह से गायब है। उसके मूल पते पर नोटिस भेजा गया है। जल्द ही फ्लैट खाली कराया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें