मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 1:07 · नई दिल्ली संस्करण

वज्रपात की चपेट में आने से मजदूर की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वज्रपात की चपेट में आने से मजदूर की मौत

लातेहार।जिले के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत चटुआग गांव में गुरुवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव निवासी महादली भुइयां (30) के रूप में हुई । वहीं घटना में दो अन्य मजदूर राहुल कुमार और आशीष भुइयां तथा दो बच्चे भी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज बालूमाथ अस्पताल में किया जा रहा है।हालांकि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार सभी मजदूर बरियातू थाना क्षेत्र के चटुआग गांव में स्थित एक ईंट भट्ठा में मजदूरी का काम करते थे। गुरुवार को सभी लोग भट्ठा में ही मौजूद थे। दोपहर 3:00 के बाद अचानक मौसम खराब हुआ और बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए सभी लोग पास में स्थित एक झोपड़ी में चले गए। इसी दौरान अचानक वज्रपात हुई जिसकी चपेट में आने से सभी लोग घायल हो गए। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बालूमाथ अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महादली भुइयां को मृत घोषित कर दिया। वही इस संबंध में थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज रही है। अन्य घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें