मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

स्कूलों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई अब हो जाएगी शुरु

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना । बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सोमवार को शिक्षा विभाग के निदेशक के जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भिजवाया था। इसमें कहा गया था कि सरकारी स्कूलों को खुलवाया जाए। इसके बाद पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने स्कूलों को खोलने की अनुमति देने से इंकार कर दिया। उन्होंने 23 जनवरी तक जिले के सभी स्कूलों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई पर रेक लगा दी। अब 24 से पढ़ाई शुरु हो सकेगी।

पटना डीएम ने कहा कि कि स्कूलों को बंद रखने का आदेश देने का मुझे पूरा अधिकार है। बिहार के शिक्षा विभाग ने सभी जिलाधिकारियों से उस आदेश को वापस लेने को कहा है जिसमें उन्होंने विद्यालयों को शीत लहर के मद्देनजर निचली कक्षाओं को निलंबित करने का निर्देश देने के लिए आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा का इस्तेमाल किया है। केके पाठक का आदेश जारी होने के बाद नालंदा और पटना के जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में स्कूल छुट्टी की अवधि में विस्तार कर दिया है। जबकि पटना डीएम ने 23 जनवरी तक जिले के सभी स्कूलों में क्लास एक से आठ तक की पढ़ाई पर रोक लगा दी। इससे नाराज केके पाठक ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक से जिला शिक्षा पदाधिकारी को चिट्ठी भेज कर आदेशित किया कि सभी स्कूलों का संचालन सुनिश्चित करें। पत्र में कहा गया था कि डीएम के आदेश को नहीं मानकर सरकारी स्कूलों को खुलवाया जाए। इसके बाद दो आईएएस पदाधिकारी आमने-सामने आ गए हैं। इधर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक द्वारा शीतलहर के नाम पर स्कूलों में छुट्टी न करने की सलाह पर जिलाधिकारी के जवाबी पत्र के बाद भाजपा ने कहा कि मुख्यमंत्री का इकबाल खत्म हो गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें