मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

सुशील मोदी ने पुलिस पर लालू प्रसाद के पोतों को बचाने का लगाया आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद सुशील मोदी ने नगर विकास विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी पर जानलेवा हमला करने वाले लालू यादव के पोतों तनुज यादव और नयन यादव को बचाने का आरोप पुलिस पर लगाया है। सुशील मोदी ने कहा कि आरोपित तनुज यादव और नयन यादव रिश्ते में राजद प्रमुख लालू प्रसाद के पोते हैं। इसलिए पुलिस ने दोनों को बचाने के लिए मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया है जबकि आरोपितों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत कार्रवाई करनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि घायल अधिकारी जिंदगी-मौत से जूझ रहे हैं लेकिन उन्हें अधमरा करने वालों की तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस दिखावे के लिए कार्रवाई कर रही है। क्योंकि, उसे मालूम है कि मामला लालू-तेजस्वी से जुड़ा है। एक अधिकारी को गाड़ी से खींच कर उसके बेहोश होने तक लाठी-डंडे से पीटना लॉ एंड आर्डर की सामान्य घटना नहीं, बल्कि पब्लिक आर्डर बिगड़ने का मामला है। नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद से हाथ मिलाकर अपराध और भ्रष्टाचार दोनों से समझौता कर लिया है। इसलिए इस राज में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों पर लगातार हमले हो रहे हैं।

सुशील मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार और अपराधियों को संरक्षण देने के विभिन्न आरोपों में घिरे लालू-राबड़ी परिवार का बचाव करना छोड़ कर नीतीश कुमार को अब 2005 के अच्छे प्रशासक वाले रूप में लौटना चाहिए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव केवल दिखावे के लिए "सख्त कार्रवाई" करने वाला बयान दे रहे हैं और पुलिस ने भी दिखावे के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। सब कुछ स्क्रिप्टेड है। पुलिस लालू-तेजस्वी के इशारों पर काम कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें