सीबीआई ने रेलवे के एक डिप्टी सीएमएम एवं दो अन्य को घूसखोरी में किया गिरफ्तार
पटना | सीबीआई ने दो लाख रु. की घूसखोरी में पूर्व मध्य रेलवे, हाज़ीपुर के डिप्टी सीएमएम (आईआरएसएस-2012) एक निजी व्यक्ति और एक चपरासी को गिरफ्तार किया है।
इन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
मामले में आरोप है कि आरोपी, पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के ठेकेदारों से उनके पक्ष में निविदाएं आवंटित करने के एवज में अवैध रिश्वत वसूल किया करते थें। आरोप तो यह भी है कि, तमिलनाडु स्थित एक निजी कंपनी पर कथित तौर पर निविदा प्रक्रिया में लाभ पहुंचाया गया था। संबंधित व्यक्तियों, फर्मों की एक श्रृंखला के माध्यम से रिश्वत की राशि का भुगतान भी किया जा रहा था।
सीबीआई ने मामले का उद्वेदन करने के लिए आरोपी एवं संबंधित लोगों पर अपने जाल बिछाये। जिसके बाद रेलवे के ईसीआर हाजीपुर के डिप्टी प्रबंधक, चपरासी के माध्यम से दो लाख रुपए का अनुचित लाभ स्वीकार करने के दौरान पकड़ा।
बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पंजाब के 8 अलग-अलग स्थानों पर तलाशी ली गई थी। तलाशी में विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, मोबाइल फोन भी बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपियों को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।





