मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में किया औचक निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में किया औचक निरीक्षण

पटना। सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दवाइयों के रजिस्टर की जांच की, जिसमें यह देखा गया कि कौन सी दवाइयां कितनी मात्रा में आती हैं और कितनी मरीजों को वितरित की जाती हैं।जांच में सांसद ने पाया कि सरकारी अस्पताल डायलोना और डैक्सोना के भरोसे चल रहा है। इसपर पप्पू यादव नाराज दिखे और कहा कि विगत 20 सालों में अस्पताल इस हालत में आ गये हैं, जहां इतने बड़े अस्पताल में सिर्फ दो ही दवा मिल रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। आखिर अस्पताल में आने वाली दूसरी दवाओं के पैसों का कैसे बंदरबांट हो रहा है।निरीक्षण के दौरान सांसद ने महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, और अन्य सभी वार्डों का दौरा किया। उन्होंने डॉक्टरों के साथ मिलकर मरीजों और उनके परिजनों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनकी समस्याओं को समझते हुए उचित दिशा-निर्देश दिए। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि अस्पताल की स्थिति चिंताजनक है और ऐसा प्रतीत होता है कि यह डायलोना और डैक्सोना जैसी दवाओं के भरोसे ही चल रहा है।उन्होंने अस्पताल की सेवाओं में सुधार के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि उनका उद्देश्य है कि हर मरीज को उचित इलाज और सुविधाएँ मिलें। इस औचक निरीक्षण का मकसद जीएमसीएच की सेवाओं को और बेहतर बनाना था, ताकि हर जरूरतमंद को सही समय पर सही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने साफ़ कहा कि अगर अस्पताल की सेवा नहीं सुधरेगी, तो हम मामले में उचित कार्रवाई भी करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें