मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

श्याम रजक के जाने से राजद की सेहत पर फर्क नहीं पड़ने वाला : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
श्याम रजक के जाने से राजद की सेहत पर फर्क नहीं पड़ने वाला : तेजस्वी यादव

पटना। पूर्व मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने गुरुवार को लालू-तेजस्वी का साथ छोड़ दिया। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। श्याम रजक के इस्तीफे को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का रिएक्शन आया है। तेजस्वी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इन सबसे राजद की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने जा रहा है।पार्टी से सीनियर लीडर श्याम रजक के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि श्याम रजक जहां भी रहें, अच्छे से रहें। वह राजद छोड़कर गए हैं तो गए हैं, उसमें क्या कहना है। इसपर हमको कोई बात नहीं कहना है। चुनाव आने वाला है सबलोग अपना देखता है कि कहीं जाना है या नहीं जाना है। इन सबसे राजद को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।श्याम रजक ने लालू यादव को अपना पत्र भेजा है। उसमें कहा गया है कि वे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद औऱ प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। श्याम रजक ने अपने पत्र में लालू के लिए एक शेर भी लिखा है- “मैं शतरंज का शौकीन नहीं था, इसलिए धोखा खा गया। आप मोहरे चल रहे थे, मैं रिश्तेदारी निभा रहा था।।“दूसरी ओर जदयू सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक श्याम रजक एक सितंबर को जदयू में शामिल होंगे। दरअसल एक सप्ताह पहले श्याम रजक ने मुख्यमंत्री आवास जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। नीतीश कुमार के साथ लंबे अर्से तक काम कर चुके श्याम रजक ने फिर से जदयू में शामिल होने की इच्छा जतायी। नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। श्याम रजक राजद के राष्ट्रीय महासचिव पद पर थे लेकिन पार्टी की मुख्यधारा से अलग कर दिये गये थे। ऐसे में उन्होंने पुराने घर में वापसी का रास्ता चुना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें