मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित, 06 शिक्षकों को किया गया पुरस्कृत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कटिहार। शिक्षक दिवस के अवसर पर ज़िला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कटिहार के नेतृत्व में शिक्षा विभाग कटिहार द्वारा विकास भवन सभागार में पुरस्कार वितरण-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ज़िले के 06 शिक्षकों को उनके द्वारा शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का आरंभ ज़िला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी लोगो को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों का अनुकरण करने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी शिक्षकों से सूचना अधिभार के इस युग मे बच्चों के अंदर आलोचनात्मक सोच को विकसित करने की अपील की।ज़िला पदाधिकारी द्वारा बच्चों के सर्वांगिण विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में चर्चा किया गया। उन्होंने सभी शिक्षकों से अनुरोध किया कि आसन्न बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हो पाए, इसके लिए कोशिश की जानी चाहिए। साथ ही कला, खेल आदि क्षेत्रों में भी प्रतिभा को बढ़ावा देने की अपील की गई।इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें