मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा का घेराव करने जा रहे भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं पर जमकर बरसीं लाठियां

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। शांतिपूर्ण ढंग से गुरुवार को विधानसभा का घेराव करने जा रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर डाक बंगला चौराहे पर बिहार पुलिस के जवानों ने जमकर लाठियां बरसाईं। इस दौरान न सिर्फ भाजपा विधायकों और सांसद को पीटा गया, बल्कि महिला कार्यकर्ताओं को भी नहीं बख्शा गया। पुलिस के जवानों ने जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं को घेरकर लाठियां बरसाईं उससे सरकार की मंशा पर सवाल उठने लगे हैं।दरअसल, बिहार में शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति को खत्म करने, शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्ज देने और तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा ने आज विधानसभा मार्च का आयोजन किया था। भाजपा के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के ऊपर लाठियां बरसाईं। सिग्रीवाल बार-बार कहते रहे कि वे सांसद हैं लेकिन पुलिस उनपर लाठी बरसाती रही।इस दौरान मार्च में शामिल महिला कार्यकर्ताओं पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया और महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। भाजपा ने आरोप लगाया है कि जिस तरह से उनके विधायक विधानसभा में जनता के सवाल को उठा रहे हैं उससे सरकार घबराहट में आ गई है और इसी का बदला लेने के लिए भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर जान बूझकर लाठीचार्ज किया गया है। लाठीचार्ज की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस के जवान महिलाओं पर लाठियां बरसा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें