मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव के लिए बिहार के 243 सीटों के लिए निर्वाचक सूची का प्रकाशन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

7.64 करोड़ से ज्यादा वोटर्स करेंगे मतदान

नई दिल्ली/पटना। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिस दिशा में भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के आलोक में सोमवार को बिहार राज्य की निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कर दिया गया है। निर्वाचक सूची के अंतिम प्रकाशन में निर्वाचकों की कुल संख्या 7,64,33,329 है।इनमें पुरूष 4,00,29,136, महिला निर्वाचक 3,64,01,903 तथा तृतीय लिंग के निर्वाचकों की संख्या 2,290 है। प्रारूप प्रकाशन में लिंगानुपात 907 था जो बढ़कर 909 हो गया है। बिहार राज्य में निर्वाचक सूची के लिंगानुपात में सतत् वृद्धि हुई है।निर्वाचक में प्रारूप प्रकाशन की तिथि 27.10.2023 के पश्चात् निर्वाचक सूची में कुल 28,95,191 निर्वाचकों का नाम जोड़ा गया है एवं इस अवधि में कुल 16,85,844 निर्वाचकों का नाम नियमानुसार विलोपित कर दिया गया है। इस प्रकार से निर्धारित अवधि में निर्वाचकों की कुल संख्या में बढ़ोतरी 12,09,347 हुई है, जिनमें पुरूष निर्वाचकों की संख्या में बढ़ोतरी 5, 78,766 तथा महिला निर्वाचकों की संख्या में बढ़ोतरी 6,30,597 रहीं है।बता दें कि मार्च के अंतिम सप्ताह तक लोकसभा चुनाव को लेकर घोषणा होने की संभावना है। जिसमें बिहार के 40 लोकसभा सीटों से वोटिंग होनी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें