मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:46 · नई दिल्ली संस्करण

लॉरेंस ने मूसेवाला हत्याकांड से पहले भाई को भगाया विदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

- जाली पासपोर्ट बनाने वाले चार आरो‎पियों को ‎किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली में गैंगस्टर्स और उनके गुर्गों को विदेश भगाने के लिए फर्जी पासपोर्ट मुहैया करवाने वाले 4 लोगों को दक्षिणी दिल्ली की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और उसके सहयोगियों के फर्जी पासपोर्ट के सहारे विदेश भागने के भी सबूत मिले हैं। दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया था कि लॉरेंस बिश्नोई ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले ही अपने भाई अनमोल बिश्नोई और भांजे सचिन को फर्जी पासपोर्स के जरिये विदेश भगा दिया है। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि बिश्नोई ने पुलिस की पूछताछ में अपने भाई और भांजे के विदेश भागने की बात कही थी। इसके बाद से ही पुलिस फर्जी पासपोर्ट बनाने वालों की तलाश में जुटी थी, जिसमें उसे अब सफलता मिली है। सूत्रों के मुताबिक, लॉरेंस विश्नोई को इस बात का डर था कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में पुलिस उसके भाई और भांजे को भी गिरफ्तार कर सकती है। इसीलिए उसने पहले ही उनके विदेश भागने का इंतजाम कर लिया था। उधर हरियाणा एसटीएफ की टीम लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के 5 गुर्गों को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को अंजाम देने वाले हमलावरों को भगाने के लिए गाड़ियों और लॉजिस्टिक सपोर्ट इन्होंने ही दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें