मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

ललन सर्राफ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला वैश्य समाज का प्रतिनिधिमंडल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना।जदयू के विधानपार्षद सह प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक ललन कुमार सर्राफ के नेतृत्व में वैश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित डेढ़ दर्जन लोगों का प्रतिनिधिमंडल नीतीश कुमार से 1, अणे मार्ग स्थित उनके कार्यालय में मिला। ध्यातव्य है कि ये सभी उन एक हजार लोगों में शामिल थे जिन्होंने जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ द्वारा 20 एवं 21 तारीख को जदयू मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ली थी।मुख्यमंत्री से मिलने वालों में कंचन गुप्ता, डा. यूपी गुप्ता, सुरेश कुमार साहू, संतोष कुमार गुप्ता, मृदुला कुमारी, राजन गुप्ता, विनोद गुप्ता, भीमसेन प्रसाद गुप्ता, विनोद साह, शंभू कुमार, रंजीत कुमार गुप्ता, अरुण कुमार साह, नवीन कुमार उर्फ नगीना चैरसिया, डा॰ नीरज कुमार चैरसिया, सुनील कुमार सिन्हा, डा. एनपी प्रियदर्शी, अभिनंदन कुमार एवं सिद्धार्थ कुमार चौरसिया शामिल हैं।मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अपनी आस्था व्यक्त की और व्यवसायी समाज के उत्थान और सम्मान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उनके प्रति आभार जताया। नीतीश कुमार ने व्यवसायियों से कहा कि वे सभी बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लक्ष्य के साथ काम करें। ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि नीतीश कुमार के करिश्माई नेतृत्व और उनके अभूतपूर्व कार्यों से प्रेरित होकर व्यवसायी समाज के लोग बड़ी संख्या में जदयू में शामिल हो रहे हैं। आने वाले दिनों में ऐसे लोगों की संख्या और बढ़ेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें