मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

रिजर्व बैंक ने दी बड़ी राहत, दूसरी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रिजर्व बैंक ने दी बड़ी राहत, दूसरी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

-वित्त वर्ष 2023-24 में आर्थिक वृद्धि दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया

मुंबई/नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने लोगों को एक बार फिर बड़ी राहत दी है। आरबीआई ने प्रमुख नीतिगत दर रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर बरकरार रखा है। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक के बाद आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इसका ऐलान किया।

आरबीआई गवर्नर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नीतिगत दर रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर कायम रखा गया है। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को भी 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है। उन्होंने कहा कि एमपीसी के सभी सदस्यों ने रेपो रेट न बदलने के पक्ष में अपना मत दिया।

शक्तिकांत दास ने कहा कि महंगाई के आंकड़ों के मद्देनजर एमपीसी ने रेपो रेट को यथावत रखने का फैसला किया है। आरबीआई गवर्नर के मुताबिक अप्रैल-जून तिमाही में महंगाई दर 4 फीसदी के ऊपर ही रहेगी। हालांकि, पहले के अनुमान को बदलते हुए इसे 5.1 फीसदी से घटाकर 4.6 फीसदी कर दिया गया है। इसी तरह जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए महंगाई दर का लक्ष्य 6.5 फीसदी से घटाकर 6.2 फीसदी किया गया है। वहीं, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए 6.0 फीसदी और जनवरी-मार्च, 2024 के लिए महंगाई दर का अनुमान 5.9 से घटाकर 5.7 फीसदी कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने मई, 2022 से लेकर फरवरी, 2023 तक रेपो रेट में 2.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इससे पहले एमपीसी की बैठक अप्रैल में हुई थी। इससे पिछली बैठक में भी रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर अपरिवर्तित रखा गया था। लगातार दूसरी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक हर दो महीने में होती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें