मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करके नाइजीरिया में झूम उठे प्रवासी भारतीय

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करके नाइजीरिया में झूम उठे प्रवासी भारतीय

*प्रतिकूल परिस्थितियों में देश की रक्षा के लिए सशस्त्र बलों की भूमिका को सराहा* पश्चिम अफ्रीकी देश की रक्षा मंत्री की यात्रा दोस्ती के लिहाज से मील का पत्थरनई दिल्ली। तीन दिन की यात्रा पर नाइजीरिया गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दूसरे दिन सोमवार को अबुजा में भारतीय उच्चायोग की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत की। इस कार्यक्रम में न केवल अबुजा से बल्कि नाइजीरिया के अन्य शहरों जैसे लागोस से भी भारतीय समुदाय के लोग शामिल हुए। यह किसी भारतीय रक्षा मंत्री की नाइजीरिया की पहली यात्रा है। पश्चिम अफ्रीकी देश की रक्षा मंत्री की यात्रा को दोनों देशों के बीच दोस्ती के मजबूत बंधन के निर्माण में एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर के रूप में देखा जा रहा है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके बताया कि अबुजा में बांग्लादेश के सहकारिता मंत्री मोहम्मद तजुल इस्लाम के साथ शानदार बातचीत हुई। रक्षा मंत्री ने तेजी से बढ़ती भारत की अर्थव्यवस्था और सरकार की प्रगतिशील योजनाओं के कारण वैश्विक मंच पर भारतीय भूमिका के बारे में चर्चा की। उन्होंने भारतीय उच्चायोग की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत की। भारत की बढ़ती साख के बारे में बात करने पर प्रवासी भारतीय प्रसन्नता से झूम उठे। राजनाथ सिंह ने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय के सकारात्मक योगदान की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भारतीय ध्वज को इसी प्रकार शिखर पर लहराते रहेंगे।रक्षा मंत्री ने भारतीय उच्चायुक्त की ओर से आयोजित रात्रिभोज में मुख्य न्यायाधीश और कार्यवाहक रक्षा मंत्री सहित नाइजीरिया के गण्यमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अबुजा में नाइजीरिया के निर्वाचित राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। पद की शपथ लेने के बाद टीनूबू नाइजीरिया के 16वें राष्ट्रपति बन गए हैं। रक्षा मंत्री के प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) के शीर्ष अधिकारी शामिल थे। उन्होंने 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' का उद्देश्य हासिल करने के लिए रक्षा निर्यात में हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर बल दिया।भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने नाइजीरिया के सैन्य और सरकारी कर्मियों से मुलाकात की, ताकि भारतीय रक्षा व्यवसायों की जरूरतों को पूरा किया जा सके। सहयोग में सुधार के लिए नाइजीरियाई व्यवसायों के साथ बी2बी बैठकें आयोजित की गईं। शपथ ग्रहण समारोह में अफ्रीकी महाद्वीप के देशों से उच्च-स्तरीय राजनीतिक प्रतिनिधित्व के अलावा कई राष्ट्राध्यक्षों सहित भारत उन चुनिंदा गैर-अफ्रीकी देशों में शामिल था, जिन्हें मंत्री स्तर पर शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिनिधित्व दिया गया था, जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों की उच्च प्राथमिकता और ताकत को दर्शाता है। नाइजीरिया में 50,000 से अधिक भारतीय रहते हैं। नाइजीरिया में सर्वाधिक रोजगार देने वाली कंपनियों में भारतीय स्वामित्व वाली कंपनियां शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें