मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:46 · नई दिल्ली संस्करण

मोदी को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

- युवक अग्निपथ योजना से था नाराजमधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल से पुलिस ने व्हाट्सएप पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गोली मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक का नाम मोहन यादव है। वह मूलत: दरभंगा जिले के मनीगाछी प्रखंड के बहोरवा गांव का निवासी है। आरोपित केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना से नाराज था।एसडीपीओ झंझारपुर आशीष आनंद ने इस संबंध में फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित युवक ने एग्जाम पेंडिंग नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर 12 जुलाई को आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसमें उसने लिखा था 'कल प्रधानमंत्री को गोली मार देना, या तो एग्जाम लो नहीं तो जान से जाओगे।' उन्होंने बताया कि सेना भर्ती की तैयारी कर रहा युवक अग्निपथ योजना से नाराज था। व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन सहरसा का रहने वाला है। सहरसा पुलिस को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है।एसडीपीओ ने बताया कि आरोपित के व्हाट्सएप नंबर से पोस्ट वायरल होने पर आरएस ओपी के एसएचओ पुरुषोत्तम कुमार को साइबर सेल से जानकारी मिली। आरोपित का लोकेशन एक क्लीनिक के पास का मिला। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त कर लिया है।उल्लेखनीय है कि बिहार समेत कई राज्यों में पिछले महीने अग्निपथ योजना को लेकर जमकर बवाल हुआ था। आक्रोशित युवाओं ने कई जगहों पर ट्रेनों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों में तोड़फोड़ एवं आगजनी की थी। इस दौरान भाजपा नेताओं और दफ्तरों को भी उपद्रवियों ने निशाना बनाया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें