मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले नागदा के विद्यार्थी, विधानसभा की कार्यप्रणाली को समझा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले नागदा के विद्यार्थी, विधानसभा की कार्यप्रणाली को समझा

मध्‍य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा के जैन समाज के विद्यार्थियों ने मंगलवार को भोपाल पहुंचकर मध्यप्रदेश विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली को करीब से देखा और लोकतांत्रिक व्यवस्था की विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की।

नागदा-खाचरौद विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों की मुलाकात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से कराई गई। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से आत्मीय बातचीत करते हुए उनकी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं और विधानसभा भ्रमण से मिले अनुभवों के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को समझना युवाओं के व्यक्तित्व विकास और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

विधायक डॉ. चौहान ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और सुशासन की कार्यप्रणाली के प्रति समझ विकसित करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस अनुभव से विद्यार्थियों में जनसेवा और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति सकारात्मक सोच को बल मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें