मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

मवेशी चोरी कर ले जा रहे चोर को टोका तो युवक को मारी गोली,रेफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अररिया। फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मटियारी नहर के पास बीती देर रात मवेशी चोरी कर ले जा रहे चोर को एक युवक ने टोकते हुए रोका तो चोरों ने युवक को गोली मार दी।युवक को देर रात हो आनन फानन में फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा.रुपेश कुमार ने प्राथमिक इलाज करते हुए युवक को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया हायर सेंटर रेफर कर दिया।युवक के सीने के दाएं साइड में गोली लगी है।इसके अलावे भरुआ गोली होने के कारण शरीर में दाएं सीने के पास बहुत सारे छर्रा के कहने से वह बुरी तरह घायल हो गया है।घायल युवक का नाम अमरनाथ पासवान पिता - गोविंद पासवान मटियारी वार्ड संख्या दो का रहने वाला है।घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि देर रात शौच के लिए 26 वर्षीय अमरनाथ पासवान मटियारी नहर के पास गया था।उसी क्रम में मवेशी और एक बछड़ा को लेकर दो लोग नहर के पास से गुजर रहा था।इसी क्रम में युवक ने दोनों को टोकते हुए रोका।युवक ने दोनों मवेशी लेकर जा रहे लोगों से मवेशी के बारे में जानकारी लेनी चाही,जिस पर उनलोगों ने गोलमटोल जवाब देकर वहां से निकलने लगे।जिस पर युवक ने दोनों को मवेशी चोरी कर ले जाने की बात करते हुए रोकने की कोशिश की।जिस पर दोनों में से एक ने चादर के अंदर से गोली चला दी और मवेशी को साथ लेकर चला गया,जबकि बछड़ा मौके पर छूट गया।गोली की आवाज सुनकर बगल में रहने वाले लाल पासवान और जॉनी पासवान मौके पर पहुंचे।जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचकर घायल अमरनाथ पासवान को लेकर फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा.रुपेश कुमार ने प्राथमिक इलाज करते हुए युवक को पूर्णिया बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।सूचना के बाद फारबिसगंज थाना से पुलिस अधिकारी रौनक सिंह अस्पताल और घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।रात में ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों में विद्यानंद पासवान,गंगा पासवान,सुशांत कुमार,सोनू कुमार,उमेश पासवान,विनोद पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें