मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:19 · नई दिल्ली संस्करण

भगवान बुद्ध की मूर्ति के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बेतिया। भगवान बुद्ध की मूर्ति के साथ बेतिया पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनके पास से बुद्ध की एक मूर्ति व पांच सेलफोन जब्त की है।मूर्ति की वजन करीब आठ किलोग्राम और ऊंचाई करीब एक फीट है। अष्ट धातु की यह मूर्ति सम्राट अशोक काल की बताई जा रही है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। तस्करों की गिरफ्तारी रविवार की देर शाम पीपरपाती घाट के समीप से हुई।एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने सोमवार को प्रेसवार्ता में कहा कि सहोदरा थाना क्षेत्र के राजपुर लाल कोठी निवासी मनोज कुमार कुशवाहा, सहोदरा भिखना ठोरी के मनोज साह, पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा बाजार निवासी जितेंद्र प्रसाद तथा नेपाल के परसा जिला अंतर्गत ठोरी निवासी जयनारायण खवास व दीपक आयरन को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ पूर्व में सहोदरा थाना में मूर्ति तस्करी का मामला दर्ज है।एसपी ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कुछ मूर्ति तस्कर एक मूर्ति को लेकर सीमा पार करने वाले हैं। जिसके बाद एसपी ने प्रशिक्षु डीएसपी सद्दाम हुसैन, मझौलिया के प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक साह व तकनीकी सेल की एक टीम गठित की। टीम ने छापेमारी कर मूर्ति के साथ पांचों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। मूर्ति नेपाल के काठमांडू से लाई गई थी। जिसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचना था ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें