मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार वोटर लिस्ट में अनियमितताएं ठीक नहीं हुईं तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार वोटर लिस्ट में अनियमितताएं ठीक नहीं हुईं तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे : तेजस्वी यादव

पटना, 5 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि अगर बिहार की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को ठीक नहीं किया गया, तो हम सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का दावा किया।

उन्होंने कहा कि अगर समय रहते सुधार नहीं किया गया तो हम सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। यह किसी एक पार्टी की बात नहीं है - यह लोकतंत्र को बचाने की बात है। उन्होंने आरोप लगाया कि मृत मतदाताओं के नाम शामिल कर लिए गए, जबकि विशिष्ट समुदायों के नाम हटा दिए गए।

तेजस्वी ने यह भी कहा कि राजद और उसके सहयोगी चुनाव आयोग को साक्ष्य के साथ शिकायत सौंपेंगे।

इस दौरान तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से मिले नोटिस की पुष्टि की और कहा कि वह इसका जवाब देंगे।

तेजस्वी ने कहा, "जवाब दिया जाएगा। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कई नाम गायब हैं। हम गायब नामों की सूची चुनाव आयोग को भेजेंगे और इसे अदालत में भी पेश करेंगे।"

हालांकि, उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग उनकी 'गंभीर और वैध चिंताओं' का जवाब क्यों नहीं दे रहा है।

महागठबंधन की विपक्षी पार्टियों ने भी यही चिंता जताई है कि कुछ जिलों में चुनाव आयोग सरकार के दबाव में मतदाता सूची में हेरफेर कर रहा है।

हाल ही में चुनाव आयोग (ईसीआई) की निष्पक्षता पर बार-बार सवाल उठे हैं, जिससे राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर चुनाव आयोग राजनीतिक नेताओं से जवाबदेही की उम्मीद करता है, तो उसे भी जनता की शिकायतों के प्रति पारदर्शी और जवाबदेह होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह संविधान की विश्वसनीयता और लोकतंत्र के भविष्य का सवाल है। हम अपने तथ्य आयोग के सामने रखेंगे और जरूरत पड़ी तो न्यायालय में भी जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें