मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:01 · नई दिल्ली संस्करण

फोरलेन पर भीषण हादसा में एक की मौत, सात घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बेगूसराय,। राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच)-31 फोरलेन के बेगूसराय-खगड़िया खंड पर शुक्रवार को दो वाहनों की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, ऑटो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। समाचार भेजे जाने तक हादसे में मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है। मृतका का शव पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है।बताया जा रहा है कि ऑटो पर सवार होकर कुछ लोग खगड़िया जा रहे थे। जहां से सिद्ध शक्तिपीठ कात्यायनी स्थान दूध चढ़ाने जाना था। इसी दौरान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा ढ़ाला के समीप ऑटो एवं पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। जिसमें मौके पर ही एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। जबकि ऑटो सवार नयागांव थाना क्षेत्र के महमदपुर गौतम गांव निवासी सत्तन साह, हरेराम पासवान की पत्नी शिवकुमारी देवी, सौदागर साह की पत्नी सकीना देवी एवं सौदागर साह सहित सात लोग घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही जब तक साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस पहुंचती, ऑटो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को सदर अस्पताल भेजने के बाद सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया। जहां कि स्थिति गंभीर रहने के कारण सभी को लेकर परिजन निजी अस्पताल चले गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें