मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव और राजस्थान के जोधपुर का करेंगे दौरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव और राजस्थान के जोधपुर का करेंगे दौरा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव और राजस्थान के जोधपुर का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:15 बजे लखपति दीदी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। शाम करीब साढ़े चार बजे प्रधानमंत्री जोधपुर में राजस्थान हाई कोर्ट के प्लेटिनम जुबली समारोह के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए जलगांव जाएंगे। वह 11 लाख नई लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र देंगे और सम्मानित करेंगे, जो हाल ही में एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल के दौरान लखपति बनी हैं।प्रधानमंत्री देशभर की लखपति दीदियों से भी बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री 2,500 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड जारी करेंगे, जिससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लगभग 48 लाख सदस्यों को लाभ होगा। वह 5 हजार करोड़ रुपये का बैंक ऋण भी वितरित करेंगे, जिससे 2.35 लाख एसएचजी के 25.8 लाख सदस्यों को लाभ होगा।सरकार का कहना है कि लखपति दीदी योजना की शुरुआत के बाद से अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। सरकार ने 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है।राजस्थान में प्रधानमंत्री उच्च न्यायालय परिसर, जोधपुर में आयोजित होने वाले राजस्थान उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जयंती समारोह के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। प्रधानमंत्री राजस्थान उच्च न्यायालय संग्रहालय का भी उद्घाटन करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें