मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी देंगे गोरखपुर को वंदे भारत का उपहार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी देंगे गोरखपुर को वंदे भारत का उपहार

*गोरखपुर को हर दौरे पर पीएम मोदी ने दिया उपहार*पूर्व में खाद कारखाना, एम्स और आरएमआरसी की मिल चुकी है सौगात*गुरु गोरखनाथ की धरती से ही पीएम ने लागू की किसान सम्मान निधि योजनागोरखपुर। शुक्रवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर नए भारत के सामर्थ्य की प्रतीक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गोरखपुर को भव्य उपहार देंगे। यह पूर्वोत्तर रेलवे के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।बतौर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गोरखपुर को उनके हर दौरे पर उपहार मिलता रहा है। वह यहां खाद कारखाना, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) व रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) की सौगात पहले ही दे चुके हैं। 22 जुलाई 2016 को उन्होंने यहां एम्स व खाद कारखाना का शिलान्यास किया था, जबकि इन दोनों बड़ी परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद 07 दिसंबर 2021 को इन दोनों के साथ आरएमआरसी का भी लोकार्पण किया था। यही नहीं, पूरे देश के किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान योजना की शुरुआत भी उन्होंने 24 फरवरी 2019 को बाबा गोरखनाथ की धरती से ही की थी। उपहारों की इस श्रृंखला में प्रधानमंत्री के 07 जुलाई के दौरे पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नाम भी जुड़ जाएगा।साकार होगा सुनहरा सपनावास्तव में गोरखपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा सुनहरे सपने के साकार होने जैसा है। वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर को वाया अयोध्या लखनऊ तक कनेक्ट करेगी। इससे अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों तथा प्रदेश की राजधानी की सैर करने वालों को काफी सुविधा होगी और दूरी तय करने में उनका समय काफी बचेगा। वंदे भारत एक्सप्रेस को स्वदेशी रूप से डिजाइन व निर्मित किया गया है। यह ट्रेन अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस है। यह उपयोगकर्ताओं को वायुयान की यात्रा सदृश तेज, अधिक आरामदायक और अधिक सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। जिसमें वाई-फाई की भी सुविधा है। गोरखपुर से लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने के लिए टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें