मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले अमेरिकी रक्षामंत्री आएंगे भारत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले अमेरिकी रक्षामंत्री आएंगे भारत

वाशिंगटन। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगले माह प्रस्तावित अमेरिका यात्रा से पहले अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड जे ऑस्टिन (तृतीय) भारत की यात्रा करेंगे। इसे दोनों देशों के रिश्तों की मजबूती और अमेरिका-भारत रक्षा साझेदारी के आधुनिकीकरण की दिशा में मजबूत कदम माना जा रहा है।भारत के प्रधानमंत्री मोदी 22 जून को अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच रक्षा क्षेत्र में अहम समझौते होने की उम्मीद है। यही कारण है कि मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले अमेरिका के रक्षामंत्री भारत आ रहे हैं।अमेरिकी रक्षा विभाग में भारत-प्रशांत सुरक्षा मामलों के सहायक सचिव एली रैटनर ने बताया कि द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा करने के लिए अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन जून की शुरुआत में भारत का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि भारत और अमेरिका अब पहले से कहीं अधिक रणनीतिक रूप से जुड़े हुए हैं। अमेरिका के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व से भी भारत के साथ रक्षा संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश मिले हैं।एली रेटनर ने 22 जून को भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान प्रमुख घोषणाओं के भी संकेत दिए। उन्होंने भारत की स्वदेशी क्षमताओं को मजबूत करने के लिए साथ मिलकर रक्षा उत्पादन करने और रक्षा क्षेत्र में शोध व विकास की संयुक्त परियोजनाओं को अमेरिका के समर्थन का भी भरोसा जताया।ऑस्टिन की जनवरी 2021 में रक्षामंत्री का दायित्व संभालने के बाद यह दूसरी भारत यात्रा होगी। वे भारत के साथ वे हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सातवीं यात्रा पर निकलेंगे और टोक्या व सिंगापुर भी जाएंगे। वे 4 जून को दिल्ली पहुंचेंगे। ऑस्टिन इस साल भारत जाने वाले अमेरिका के कैबिनेट स्तर के चौथे मंत्री होंगे। इससे पहले विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिंकन, वित्त मंत्री जेनेट येलेन और वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने फरवरी और मार्च में भारत की यात्रा की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें