मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री ने भोपाल से रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री ने भोपाल से रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली दिखाई हरी झंडी

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने कुल पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया। झारखंड-बिहार को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है।यह ट्रेन सुबह 10:53 बजे पटना रवाना हुई। यह छह घंटे में पटना तक का सफर पूरा करेगी। रांची रेलवे स्टेशन को खुशी से झूम रहे लोगों ने वंदे मातरम् के घोष से गुंजायमान कर दिया। यात्रियों ने कहा कि इंतजार खत्म। ऐसा लग रहा है, जैसे फ्लाइट में बैठे हैं। वंदे भारत को पायलट के बालमुचू चला रहे हैं। उनके साथ लोको पायलट मनोज कुमार हैं। इस ट्रेन के मैनेजर अशोक पांडेय हैं।रांची रेलवे स्टेशन पर इस पल के साक्षी झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, मंत्री चंपई सोरेन, राज्यसभा सदस्य महुआ माजी, राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू, स्थानीय सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, डीआरएम और दक्षिण पूर्व रेलवे के जनरल मैनेजर अर्चना जोशी समेत कई लोग बने।वंदे भारत एक्सप्रेस में अलग-अलग स्कूलों के 100 विद्यार्थी भी सफर कर रहे हैं। इनमें से कई ने प्रधानमंत्री मोदी की पेंटिंग बनाई है। बच्चों का कहना है कि मोदी उनके रोल मॉडल है। बच्चे प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत से इन्स्पायर हैं। वंदेभारत से सफर करने वाले 10वीं से 12वीं में पढ़ने वाले इन बच्चों में रांची के 10, मेसरा के 30, सैनिक स्कूल के 50 हैं। सैनिक स्कूल के बच्चे कोडरमा से गया तक जाएंगे। बरकाकाना में विकास विद्यालय के छात्रों को हजारीबाग तक लाया जाएगा। हजारीबाग से कोडरमा तक हजारीबाग डीएवी के 30 बच्चे, शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर के 20, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल कुम्हारटोली से 45 छात्र शामिल होंगे।कल से नियमितः वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22349/22350) का 28 जून से नियमित परिचालन होगा।यह ट्रेन पटना और रांची से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।अधिकतम किराया 2110 रुपयेः वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में रांची से पटना के लिए वातानुकूलित चेयर कार का किराया 1175 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2110 रुपये है। पटना से रांची के लिए वातानुकूलित चेयर कार का किराया 1025 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1930 रुपये होगा। इन ट्रेनों में कुल आठ कोच होंगे। बुकिंग शुरू हो गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें