मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

पुरानी पेंशन योजना को मिली कैबिनेट से मंजूरी, शिक्षकों के चेहरे पर दिखी खुशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुरानी पेंशन योजना को मिली कैबिनेट से मंजूरी, शिक्षकों के चेहरे पर दिखी खुशी

रामगढ़। शिक्षकों के पुरानी पेंशन योजना को हेमंत सोरेन की सरकार ने कैबिनेट में मंजूरी देती है। सरकार के इस निर्णय का असर विद्यालयों में दिखाई दे रहा है। गुरुवार को रामगढ़ महाविद्यालय में शिक्षकों ने एक दूसरे को बधाई दी और हेमंत सोरेन की सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।रामगढ़ शिक्षक संघ की अध्यक्ष प्रोफेसर रोज उरांव ने कहा कि हेमंत सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को लागू कर शिक्षकों का मनोबल ऊंचा किया है। वर्तमान राज्य सरकार पर शिक्षकों का विश्वास बढ़ा है और सरकार से उम्मीद है कि प्रोन्नति के संबंध में भी सरकार शीघ्र निर्णय लेगी। सचिव डा. प्रीति कमल ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की झारखंड कैबिनेट में स्वीकृति झारखंड सरकार की नेकनीयती एवं दृढ इच्छाशक्ति का परिचायक है। ऐसे ही निर्णय उच्च शिक्षा कर्मियों के उस सुनिश्चित भविष्य का भी आश्वसन देते हैं कि झारखंड सरकार संवेदनशीलता के साथ उनकी अन्य समस्याओं का निराकरण भी अवश्य करेगी। उपाध्यक्ष डाॅ. रामाज्ञा सिंह ने सरकार की इस फैसले को स्वागत योग्य बतलाया। प्रवक्ता अनामिका ने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम के लिए हम शिक्षक सरकार के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें