मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

पहली बार पटना से रांची पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, हुआ जोरदार स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
पहली बार पटना से रांची पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, हुआ जोरदार स्वागत

रांची। पटना से रांची के लिए चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार सुबह रवाना हुई और करीब 12.48 बजे रांची रेलवे स्टेशन पहुंची। हालांकि ट्रेन में यात्री सवार नहीं थे, यह केवल ट्रायल रन था। यह ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 6:55 बजे के करीब खुली थी। पटना से रांची के बीच छह स्टेशनों पर इसका ठहराव हुआ। जहानाबाद, गया, कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग, मेसरा में इस ट्रेन का ठहराव दिया गया था।हालांकि, शुरुआत में गया और बरकाकाना जंक्शन पर ही केवल ठहराव का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन शेष चार स्टेशनों पर भी इसका ठहराव कुछ देर के लिए हुआ।रेलवे की ओर से जारी ट्रायल के समय सारणी के मुताबिक पटना जंक्शन से यह सुबह 6.55 खुलकर 8.20 बजे गया पहुंची। गया में इसका दस मिनट के करीब ठहराव हुआ। सुबह 8.30 बजे गया से खुलकर यह ट्रेन दोपहर 11.30 बजे तक बरकाकाना पहुंची। रांची में यह ट्रेन दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर पहुंची। रांची से पटना जाने के क्रम में यह ट्रेन दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर रांची से खुलेगी। रात आठ बजकर 25 मिनट पर पटना पहुंचेगी।पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया था कि वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल की तारीख तय कर दी गयी है। 12 जून को ट्रेन पटना जंक्शन से रवाना होगी। ट्रायल सफल होने के बाद इसे यात्रियों के लिए भी शुरू कर दी जायेगी।इसके पूर्व वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हजारीबाग टाउन स्टेशन पर सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर पहुंची। ट्रेन पहुंचने के साथ ही भारत माता की जय और नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे से रेलवे स्टेशन गूंज उठा। दो मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन आगे के लिए निकल गयी। लेकिन वंदे भारत के प्रति हजारीबाग के लोगों की दीवानगी देखते ही बनी। इस दौरान कोई सेल्फी ले रहा था, तो कोई ट्रेन को चूम रहा था। महिला, पुरुष और बच्चे समाज के हर तबके ने वंदे भारत ट्रेन का दिल खोलकर स्वागत किया। आम जनता से लेकर राजनेता, समाजसेवी सभी में खासा उत्साह दिखा।मोदी सरकार ने वादा पूरा किया : यदुनाथ पांडेयहजारीबाग की पूर्व सांसद नाथ पांडेय ने कहा कि यह भाजपा और केंद्र सरकार की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि वंदे भारत ट्रेन हजारीबाग से होते हुए गुजर रही है। आम जनता में काफी उत्साह भी है। सरकार ने जो वादा किया था, वह अब पूरा किया। वहीं उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि 2024 समाप्त होते-होते दिल्ली और कोलकाता से भी हजारीबाग से होते हुए ट्रेन गुजरेगी और आम जनता को इसका लाभ मिलेगा।पटना से रांची तक का सफर करीब छह घंटे में होगा पूरावंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से पटना और रांची के बीच सफर का समय कम हो जायेगा। अब कम समय में पटना से रांची तक की यात्रा की जा सकती है। वंदे भारत ट्रेन से इस दूरी को तय करने में सिर्फ छह घंटे पांच मिनट का समय लगेगा। अभी इन दोनों स्टेशनों के बीच सफर के समय की बात करें, तो अभी इस दूरी को तय करने में नौ घंटे का वक्त लगता है। इस वक्त पटना से रांची के बीच सफर में जन शताब्दी एक्सप्रेस से सबसे कम समय लगता है। इस ट्रेन से सात घंटे लगते हैं।वंदे भारत ट्रेन में होंगी आठ बोगियांपटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आठ बोगियां होंगी। सभी बोगियों में एसी चेयरकार की सुविधा है। हर कोच चार आपातकालीन पुश बटन के साथ जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली से युक्त होगा।उल्लेखनीय है कि झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के झारखंड बंद को देखते हुए रेलवे ने पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल रन को रि-शेड्यूल किया है। पहले ट्रायल 11 जून को होना था। लेकिन बंद को देखते हुए 12 जून किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें