मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

नए संसद भवन के उद्घाटन पर जारी होगा 75 रुपये का 'सिक्का'

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नए संसद भवन के उद्घाटन पर जारी होगा 75 रुपये का 'सिक्का'

उद्घाटन समारोह पर प्रधानमंत्री जारी करेंगे 75 रुपये का सिक्का

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के अवसर 75 रुपये का सिक्का जारी करेंगे। सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष होगा, जिसके नीचे "सत्यमेव जयते" लिखा होगा। वहीं, बाईं ओर देवनागरी लिपि में "भारत" और दाईं ओर अंग्रेजी में "इंडिया" शब्द लिखा होगा।वित्त मंत्रालय के मुताबिक नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के मौके 75 रुपये का एक विशेष सिक्का जारी किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस सिक्के को जारी करेंगे। इस 75 रुपये के सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा। इसमें 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी कॉपर, और 5-5 फीसदी निकल और जिंक धातु का मिश्रण होगा।जानकारी के मुताबिक इस सिक्के में रुपये का चिन्ह भी होगा और लायन कैपिटल के नीचे अंतरराष्ट्रीय अंकों में 75 का मूल्यवर्ग लिखा होगा। सिक्के का दूसरा पहलू संसद परिसर की तस्वीर को दिखाएगा, जबकि ऊपरी परिधि पर देवनागरी लिपि में 'संसद संकुल' और निचली परिधि पर अंग्रेजी में 'पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स' शब्द लिखे जाएंगे।इसके अलावा इस सिक्के पर संसद की तस्वीर के ठीक नीचे वर्ष 2023 लिखा होगा। इस सिक्के को भारत सरकार की कोलकाता टकसाल की ओर से बनाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें