मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली हाई कोर्ट ने पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड में दो दोषियों की सजा पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली हाई कोर्ट ने पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड में दो दोषियों की सजा पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड के दो दोषियों की ट्रायल कोर्ट से मिली सजा को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट से केस का रिकॉर्ड भी तलब किया है। अगली सुनवाई 12 फरवरी को होगी।साकेत कोर्ट के फैसले को बलजीत मलिक और अमित शुक्ला ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। उनकी याचिका में कहा गया है कि साकेत कोर्ट का फैसला कानूनसम्मत नहीं है। उन्हें पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया। उल्लेखनीय है कि 25 नवंबर 2023 को साकेत कोर्ट ने सौम्या चार दोषियों को उम्रकैद और एक दोषी को तीन साल के कैद की सजा सुनाई थी।कोर्ट ने रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलबीर मालिक और अजय कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने चारों पर हत्या के लिए 25 हजार रुपये और मकोका के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। कोर्ट ने अजय सेठी को तीन साल की कैद की सजा और पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।कोर्ट ने जिन आरोपितों को हत्या का दोषी पाया उनमें रवि कपूर, अमित शुक्ला, अजय कुमार और बलजीत मलिक शामिल हैं। कोर्ट ने इन चारों को मकोका की धारा 3(1)(i) का भी दोषी पाया था। कोर्ट ने इस मामले के चौथे आरोपिच अजय सेठी को भारतीय दंड संहिता की धारा 411 और मकोका की धारा 3(2) और 3(5) के तहत दोषी पाया था।सौम्या विश्वनाथन की हत्या 30 सितंबर 2008 की रात दफ्तर से लौटते वक्त नेल्सन मंडेला रोड पर कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक हत्या का मकसद लूटपाट था। रवि कपूर और अमित शुक्ला को 2009 में आईटी एग्जीक्यूटिव जिगिषा घोष मर्डर केस में भी दोषी करार दिया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें