delhi municipal corporation mayor election today
दिल्ली नगर निगम मेयर चुनाव आजनई दिल्ली, 22 फरवरी । दिल्ली नगर निगम मेयर के चुनाव की प्रक्रिया आज (बुधवार) पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगी। चुनाव कराने की यह चौथी कोशिश होगी। इससे पहले तीन बार चुनाव टल चुका है। मेयर के साथ डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के छह सदस्यों के पद के लिए भी मतदान होना है।इससे पहले उप राज्यपाल के मनोनीत 10 सदस्यों को मतदान का अधिकार देने के फैसले पर आम आदमी पार्टी ने आपत्ति जताई। बाद में आम आदमी पार्टी और भाजपा ने 6 जनवरी, 24 जनवरी और 6 फरवरी की बैठक में हंगामा किया। यह विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। तब चुनाव की राह खुली।
राष्ट्रीय सागर





