मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड हाई कोर्ट ने दलबदल और नेता प्रतिपक्ष मामले में भाजपा और बाबूलाल मरांडी की याचिका की निष्पादित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड हाई कोर्ट ने दलबदल और नेता प्रतिपक्ष मामले में भाजपा और बाबूलाल मरांडी की याचिका की निष्पादित

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने दलबदल एवं सदन में नेता प्रतिपक्ष के मामले में मामले को लेकर दाखिल भाजपा एवं बाबूलाल मरांडी की याचिका को साेमवार काे निष्पादित कर दिया। साथ ही प्रदीप यादव की याचिका को एकल पीठ में स्थानांतरित कर दिया।कोर्ट ने कहा कि झारखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता के रूप में अमर कुमार बाऊरी का चयन हो चुका है। ऐसे में अब इस याचिका की सुनवाई का कोई औचित्य नहीं है। इसलिए यह आशिक निष्पादित की जाती है। साथ ही राज्य में लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन, राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त के पद नियुक्ति के संबंध में कोर्ट ने राज्य सरकार को नियुक्ति प्रक्रिया के संबंध में वर्तमान स्टेटस बताने को कहा है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 30 अगस्त निर्धारित की है।इससे पहले सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कोर्ट को बताया कि मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन और सूचना आयुक्त की नियुक्ति के संबंध में आवेदन मांगा गया था, जिसकी अंतिम तिथि खत्म हो चुकी है। मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष को लेकर आवेदकों के आवेदन की स्क्रूटनी का काम खत्म हो गया है। वहीं, सूचना आयुक्त की नियुक्ति के मामले में स्क्रुटनी का कार्य चल रहा है। जल्दी सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। राज्य सरकार की ओर से संवैधानिक पदों पर नियुक्ति के संबंध में स्टेटस बताने के लिए कोर्ट से समय की मांग की गई।पूर्व की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा था कि लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग,राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त सहित कई संवैधानिक संस्थाओं के पद तीन से पांच साल से खाली पड़े हैं लेकिन इन्हें अब तक इसे नहीं भरा जा सका है, इसे जल्द भर जाए। कोर्ट ने शपथ पत्र के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा लोकायुक्त सहित कई संवैधानिक पदों पर नियुक्ति को लेकर टाइम फ्रेम की अवधि कम करने को कहा था, जिसके आलोक में राज्य सरकार की ओर से लोकायुक्त, सूचना आयुक्त, ह्यूमन राइट कमीशन के चेयरमैन के पद पर नियुक्ति के लिए टाइम फ्रेम प्रस्तुत किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें