झामुमो के कोडरमा जिला सचिव बने पवन माइकल कुजूर

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पवन माइकल कुजूर को कोडरमा जिले का सचिव मनोनीत किया है। जिला उपाध्यक्ष से पदमुक्त करते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गयी है।झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने इस संबंध में साेमवार काे पत्र जारी कर कहा है कि वे अपनी सांगठनिक कर्मठता का उपयोग करते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। वहीं, अनुशासन की परिधि में रहकर कार्यकर्ताओं के साथ सुमधुर संबंध स्थापित करेंगे।





