मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

जेपी नड्डा शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जेपी नड्डा शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगे

- दरभंगा एम्स का निरीक्षण और विभिन्न योजनाओं का करेंगे उद्धघाटनपटना। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री-सह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को बिहार पहुंचेंगे। इस दौरान वह राजधानी पटना समेत अन्य जिलों का दौरा करेंगे। दरभंगा एम्स का निरीक्षण करेंगे और विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।नड्डा 06 सितम्बर को पटना पहुंच कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास जाएंगे। वह क़रीब आधा घंटा तक सीएम नीतीश से मुलाक़ात करेंगे। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पटना के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज जाएंगे और अपराह्न 01:45 बजे तक आईजीआईएमएस में रहेंगे। वहां से अपराह्न 01:55 बजे जेपी नड्डा पटना एयरपोर्ट से भागलपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। 02:50 बजे वह भागलपुर पहुचेंगे, जहां से वह गया के लिए रवाना हो जाएंगे। गया से शाम को वह वापस पटना आयेंगे।पटना पहुंचने के बाद वह स्टेट गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन सात सितम्बर को सुबह 9 बजे पटना के स्टेट गेस्ट हाउस से पटना साहिब के लिए रवाना होंगे। सुबह 09:30 बजे वह पटना साहिब पहुंचेंगे और 09:45 बजे पटना साहिब से निकल जाएंगे। सुबह 11 बजे जेपी नड्डा पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) जाएंगे और फिर वहां से पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पटना एयरपोर्ट से दरभंगा जाएंगे। दरभंगा में बन रहे नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का निरीक्षण करेंगे। दरभंगा से तीन बजे मुजफ्फरपुर जाएंगे। शाम 05:50 बजे वह मुजफ्फरपुर से पटना स्थित स्टेट गेस्ट हाउस जाएंगे और 7:30 बजे पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें