मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी के पदाधिकारियाें का कार्य विभाजन किया, सूची जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी के पदाधिकारियाें का कार्य विभाजन किया, सूची जारी

पटना। बिहार के सीएम एवं जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की टीम में राजद छोड़कर आने वाले नेताओं को जगह मिली है। पार्टी के नये पार्टी के एक कार्यकारी अध्यक्ष,एक उपाध्यक्ष,एक राजनीतिक सलाहकार एवं प्रवक्ता,एक कोषाध्यक्ष, आठ महासचिव और छह सचिव बनाये गये हैं।इस संबंध में पार्टी महासचिव आफाक अहमद खान ने शुक्रवार काे सूची जारी की है। सूची के अनुसार मंत्री श्रवण कुमार को यूपी और अशोक चौथरी को संगठन का झारखंड प्रभारी का दायित्व दिया गया है।सासंद रामप्रीत मंडल को उत्तर पूर्वी राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। बुलो मंडल को अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। सभी महासचिव और सचिवों को अलग-अलग प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। पदाधिकारियाें की सूची में अशफाक करीम,भगवान सिंह कुशवाहा और बुलो मंडल भी शामिल किये गये हैं।केन्द् और बिहार में राजग में शामिल जदयू पार्टी काे राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने और संगठन को मजबूती देने की तैयारी में है।बिहार विधानसभा के पिछले चुनाव के समय पार्टी में आरसीपी सिंह के अध्यक्ष रहते झटका लगा था । पार्टी विधानसभा में तीसरी बड़ी पार्टी बन गयी थी। उसके बाद ललन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी को राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनाने की ठानी थी। लोकसभा चुनाव के पहले नीतीश कुमार ने खुद पार्टी भी कमान संभाल ली थी। इस वर्ष जदयू झारखंड में अश्यंभावी चुनाव में जदयू 12 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें