मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

कैश से मिला छुटकारा, रेलवे बुकिंग काउंटर पर लगेगा क्यूआर कोड

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कैश से मिला छुटकारा, रेलवे बुकिंग काउंटर पर लगेगा क्यूआर कोड

रामगढ़। रेलवे टिकट बुक करने वाले यात्रियों को अब कैश को लेकर परेशानी झेलनी नहीं पड़ेगी। वह अब ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। रेलवे बुकिंग काउंटर पर क्यूआर कोड लगाया जा रहा है।इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार ने बताया कि रेलवे द्वारा यात्री सुविधा पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। रेलवे हमेशा से यात्रियों के लिए टिकट प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने पर जोर देता रहा है। यूटीएस एप्लीकेशन, एटीवीएम, वाईटीएसके पहले से ही लागू है। इसी क्रम में धनबाद मंडल द्वारा कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी स्टेशनों पर आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड के माध्यम से बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है।बुकिंग काउंटर पर क्यूआर कोड को स्कैन करके भुगतान करने पर टिकट प्राप्त हो जाएगा। इस सुविधा से यात्री क्यूआर कोड को स्कैन करके कैशलेस तरीके से तुरंत एवं आसानी से टिकट प्राप्त कर सकेंगे। जिससे टिकट प्राप्ति की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और साथ ही साथ काउंटर पर खुले पैसे की समस्या समाप्त हो जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें