मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

किसान आंदोलन पर कंगना रनौत के बयान से भाजपा ने किया किनारा, कहा- कंगना बयान देने के लिए अधिकृत नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
किसान आंदोलन पर कंगना रनौत के बयान से भाजपा ने किया किनारा, कहा- कंगना बयान देने के लिए अधिकृत नहीं

नई दिल्ली। मंडी से सांसद कंगना रनौत की ओर से किसान आंदोलन पर दिए गए बयान से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने किनारा कर लिया है। पार्टी ने इस बारे में सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कंगना के बयान से असहमति जताई है और उन्हें भविष्य में इस तरह का कोई बयान न देने की नसीहत दी है।पार्टी ने कहा है कि भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में दिया बयान पार्टी का मत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी कंगना रनौत के बयान से असहमति व्यक्त करती है। पार्टी की ओर से, पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए कंगना रनौत को न तो अनुमति है और न ही वे बयान देने के लिए अधिकृत हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी कंगना रनौत को निर्देशित किया गया है कि वे इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर चलने के लिए कृतसंकल्पित है।उल्लेखनीय है कि मंडी से सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में कहा था कि किसान आंदोलन में रेप जैसी घटनाएं हो रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान हिंसा हो रही थी। अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता। इस बयान के बाद से ही विपक्ष हमलावर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें