मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में रेलवे ने की 237 लोगों की मौत की पुष्टि,

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में रेलवे ने की 237 लोगों की मौत की पुष्टि,

200 लोगों को लाया जा रहा कोलकाता

कोलकाता। ओडिशा के बालासोर के बहनागा बाजार स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और सर एम विश्वेश्वरैया हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अब तक 238 लोगों की मौत हो चुकी है। रेलवे ने शनिवार सुबह जारी बयान में इसकी पुष्टि की।

बताया गया है कि 650 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें गोपालपुर, खंतापाड़ा, बालासोर, भद्रक और सोरो के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव मौके पर पहुंचे हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं। राहत और बचाव कार्यों की निगरानी दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में हो रही है।

इस बीच सर एम विश्वेश्वरैया हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस को हावड़ा लाया जा रहा है।इसमें 1000 यात्री सवार हैं। इसके अलावा एक विशेष ट्रेन चलाई गई है जो बालासोर से हावड़ा आ रही है। इससे 200 यात्रियों को कोलकात लाया जा रहा है। इन यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से खाना, चाय और पानी की व्यवस्था की गई है। खड़गपुर स्टेशन पर इन यात्रियों को भोजन मुहैया कराया गया है। ट्रेन के हावड़ा पहुंचने पर भी इन यात्रियों को भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें