मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र के गोण्डा में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 12 डिब्बे बेपटरी, दो की मौत, 20 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उप्र के गोण्डा में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 12 डिब्बे बेपटरी, दो की मौत, 20 घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले के झिलाही रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही ट्रेन (15904) के कम से कम 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी के लिए रेलवे और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसा अपराह्न करीब ढाई बजे हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों में तेजी लाने व घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हर संभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आसपास के जिलों के सभी अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त के मुताबिक लखनऊ और बलरामपुर से एनडीआरएफ की एक-एक टीम गोंडा भेजी गई है। ट्रेन हादसे में बचाव कार्य के लिए 5 एम्बुलेंस तैनात की गई थीं और घटनास्थल पर और एम्बुलेंस भेजने के आदेश दिए गए हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए तीन जिलों से एसडीआरएफ की टीमें भेजी गईं।

रेलवे बोर्ड ने निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं- कमर्शियल कंट्रोल: 9957555984, फुरकेटिंग (एफकेजी): 9957555966, मरियानी (एमएक्सएन): 6001882410, सिमलगुरी (एसएलजीआर): 8789543798, तिनसुकिया (एनटीएसके): 9957555959, डिब्रूगढ़ (डीबीआरजी): 9957555960।

उधर, पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खण्ड पर मोतीगंज-झिलाही स्टेशनों के मध्य डाउन लाइन पर 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के हादसे के फलस्वरूप रेल यात्रियों की सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें