मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

आरसीपी ने कहा, सिर्फ पर्यटक मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं नीतीश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद गुरुवार को पहली बार आरसीपी सिंह पटना पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू पर जोरदार प्रहार किया। आरसीपी ने कहा कि जदयू का अस्तित्व पूरी तरह से खत्म हो चुका है और नीतीश कुमार सिर्फ पर्यटक मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं।पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश लाख कोशिश कर लें लेकिन वे प्रधानमंत्री कभी नहीं बन पाएंगे। जदयू समाप्त हो चुकी है और भाजपा के लिए जदयू कोई चुनौती नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ पर्यटक मुख्यमंत्री बनकर देशभर में घूम रहे हैं।उल्लेखनीय है कि जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बीते 11 मई को भाजपा का दामन थाम लिया था। दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई थी। जदयू छोड़ने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि आरसीपी भाजपा में शामिल होंगे और आखिरकार वे भाजपा में शामिल हो गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें